वाप्कोस भारत तथा विदेशों में जल संसाधन, विद्युत तथा अवस्थापना क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में परामर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाता है । हाल ही में अपने संस्था के अंतर्नियम में संशोधन कर, वाप्कोस ने विश्व में विकासात्मक परियोजनाओं हेतु प्रवर्तन सेवाओं की संकल्पना उपलब्ध करवाने के लिए अपने को अनुकूल बनाया है ।
विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय निधिक अभिकरणों के साथ पंजीकृत, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा निधिक अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में वाप्कोस की भागीदारी है जैसे कि:
अपने प्रारम्भ से, वाप्कोस ने 60 से अधिक देशों में विभिन्न परियोजनाएं सफलतापूर्वक की है तथा वर्तमान में भारत के अतिरिक्त अंगोला, अफगानिस्तान, बंग्लादेश, बेनिन, भूटान, बुर्किना फासो, बुरूंडी, कम्बोडिया, मध्य अफ्रीकन गणराज्य, चाड, डीआर कोंगो, इथियोपिया, फिजी, जॉर्जिया, घाना, गुनेया कोनाकरी, इंडोनेशिया, कीनिया, लाओ पीडीआर, लैसोथो, लीबिया, मलावी, मालदीव, माली, मंगोलिया, मोजाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, निगर, नाइजीरिया, फिलीपीन्स, रवाण्डा, सेनेगल, सिएरा लिओन, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, स्वाजीलैंड, तंजानिया, त्रिनिदाद व टाबागो, टोगो, युगाण्डा, यमन, कजाखस्तान, नाउरू, तजाकिस्तान तथा जिम्बाब्वे में परामर्शी सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है । हमारी परियोजनाओं में निम्नलिखित क्षेत्र शामिल है :