इतिहास की प्रमुख गतिविधियां
निम्नलिखित तालिका हमारी कंपनी के इतिहास की प्रमुख गतिविधियों को दर्शाती है:
कैलेंडर वर्ष | प्रमुख उपलब्धियां |
---|---|
1969 | भारत सरकार द्वारा विकासशील मित्र देशों को प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और निर्यात के माध्यम से जल संसाधनों से संबंधित भारत के ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग करने हेतु जल संसाधन मंत्रालय के तत्वावधान में स्थापना की गई। |
1974 | चुका हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना (4 x 15 मेगावाट) की स्थापना हेतु भूटान की शाही सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। |
1979 | हमारी कंपनी का नाम "वाटर एंड पावर डेवलपमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड" के स्थान पर "वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड" कर दिया गया। |
1989 | आईजीएनपी- चरण II की लिफ्ट योजनाओं में कमान क्षेत्र सर्वेक्षण और सूक्ष्म नहर अध्ययन हेतु राजस्थान सरकार को परामर्शी सेवाएं प्रदान करना। |
1997 | भारत सरकार द्वारा हमारी कंपनी को लघु रत्न श्रेणी II का दर्जा प्रदान किया गया। |
2006 | भारत सरकार द्वारा हमारी कंपनी को अनुसूची 'ग' से अनुसूची 'ख' में अपग्रेड किया जाना। |
2007 |
क्षेत्र विस्तार करते हुए, हमारी कंपनी का नाम "वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज
(इंडिया) लिमिटेड" से बदलकर "वाप्कोस लिमिटेड" किया जाना।
भूटान में ताला जलविद्युत परियोजना (1020 मेगावॉट) हेतु इंजीनियरिंग और परियोजना प्रबंधन परामर्श सेवाओं का कार्य पूरा किया जाना। |
2008 | पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले के बागमुंडी में पुरुलिया पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट (900 मेगावाट) के विस्तृत डिजाइन, इंजीनियरिंग सेवाओं, निर्माण पर्यवेक्षण, परीक्षण और शुरूआत संबंधी सेवाओं के कार्य को सफलतापूर्वक किया जाना। |
2010 | भारत सरकार द्वारा हमारी कंपनी को लघु रत्न श्रेणी-I का दर्जा प्रदान किया गया। |
2014 | कंबोडिया में स्टंग तसाल बांध परियोजना के इंजीनियरिंग प्रापण और निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करना। |
2016 | अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में 3x14 मेगावाट अफगान भारत मैत्री बांध (जिसे पहले सलमा बांध/जलाशय पुनर्निर्माण/पुनर्वास परियोजना के रूप में जाना जाता था) के कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाना। |
2018 | तेलंगाना में कालेश्वरम परियोजना हेतु सफलतापूर्वक परामर्शी सेवाएं प्रदान करना। |
2019 | हमारी कंपनी ने "नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीसी-" - एक सरकारी कंपनी जो उसी प्रशासनिक मंत्रालय के नियंत्राधीन थी जिसके तहत हमारी कंपनी संचालित होती है, में कार्यनीतिक निवेश किया - जिसके आधार पर एनपीसीसी हमारी कंपनी की सहायक कंपनी बन गई है। |
2020 | तंजानिया में "ताबोरा, इगुंगा और नेज़ेगा टाउन से लेक विक्टोरिया पाइपलाइन का विस्तार" परियोजना निर्माण के पर्यवेक्षण हेतु डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (दोष दायित्व अवधि) सहित परियोजना प्रबंधन परामर्शी सेवाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाना |
2022 | भूटान में "परियोजना कार्यान्वयन सहायता परामर्श हेतु परामर्शी सेवाएं – ग्रीन एंड रेजिलेंट अफॉरडेबल हाउसिंग सेक्टर प्रोजेक्ट" के कार्य के लिए सम्मानित किया जाना। |