नेतृत्व टीम

श्री पंकज कपूर
पंकज कपूर, आयु पचपन (55) वर्ष, हमारी कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में 3 सितम्बर 2025 से पदभार संभाल रहे हैं। वे 29 सितम्बर 2015 से हमारी कंपनी में निदेशक (वित्त), पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। वे 9 मार्च 1994 से हमारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य (ऑनर्स कोर्स) में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वे भारतीय लागत एवं कार्य लेखाकार संस्थान (भारतीय लागत एवं लेखाकार संस्थान) से स्नातक उपाधि प्राप्त एक योग्य लागत लेखाकार भी हैं। उन्हें कॉर्पोरेट वित्त, कार्यशील पूंजी प्रबंधन, लागत एवं बजट नियंत्रण, संस्थागत वित्त, लेखा, कराधान, लेखा-परीक्षा, विदेशी परियोजनाओं आदि के विभिन्न विषयों को संभालने में अट्ठाईस (28) वर्षों का अनुभव है। वे हमारी सहायक कंपनी के निदेशक मंडल में निदेशक (वित्त) (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी कार्यरत हैं।
सत्तावन (57) वर्षीय श्री अमिताभ त्रिपाठी 1 फरवरी 2025 से हमारी कंपनी के निदेशक (वाणिज्यिक एवं मानव संसाधन विकास) के रूप में कार्यरत हैं। वे वर्ष 1995 से हमारी कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें भारत और विदेशों में जल संसाधन, विद्युत, और अवसंरचना विकास संबंधी परियोजनाओं की आयोजना, डिज़ाइन और कार्यान्वयन के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्हें जल विद्युत और पंप भंडारण परियोजनाओं के संबंध में संकल्पना से लेकर शुरूआत तक के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है। वे हमारी कंपनी की व्यवसाय विकास गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

श्री अमिताभ त्रिपाठी

श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल
श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, आयु पैंतालीस (45) वर्ष, 23 मई 2025 से हमारी कंपनी के निदेशक मंडल में भारत सरकार के नामित (अंशकालिक) निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से यांत्रिक अभियंत्रण में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), पंजाब कैडर के 2006-बैच के अधिकारी, श्री अग्रवाल के पास सार्वजनिक प्रशासन में 18 से अधिक वर्षों का व्यापक अनुभव है। अपने उल्लेखनीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंजाब सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें लुधियाना, रूपनगर और गुरदासपुर के उपायुक्त के रूप में सेवा शामिल है। इसके अतिरिक्त उन्होंने ग्रेटर मोहाली विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक, निदेशक जनरल (स्कूल शिक्षा) तथा पंजाब राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैसे पदों पर भी कार्य किया है। वर्तमान में श्री अग्रवाल जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर सेवारत हैं तथा राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय में पदस्थ हैं। हमारी कंपनी के निदेशक मंडल में अपनी भूमिका के अतिरिक्त वे हमारी सहायक कंपनी के निदेशक मंडल में भी भारत सरकार के नामित निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।
श्री पी. एस. गंगाधर, आयु सैंतालीस (47) वर्ष, 06 मार्च 2025 से हमारी कंपनी के निदेशक मंडल में भारत सरकार के नामित (अंशकालिक) निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वे एक कैरियर राजनयिक हैं, जिनके पास कूटनीति और शैक्षणिक क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। अपने राजनयिक जीवन के दौरान, उनकी कुशल वार्ताओं से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, विकास सहयोग, रक्षा तथा सुरक्षा से संबंधित अनेक समझौते सम्पन्न हुए। उन्होंने निवेश सुविधा, विनिर्माण, स्वच्छ प्रौद्योगिकी तथा उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में भी अनेक नवीन पहलें आरम्भ कीं। वे भारतीय विदेश सेवा के 2005 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्त सचिव (आर्थिक कूटनीति) के पद पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी तथा निवेश मध्यस्थता से जुड़ी मंत्रालय की पहलों का नेतृत्व कर रहे हैं। वे विभिन्न निर्यात संवर्धन परिषदों तथा संस्थाओं के निदेशक मंडल में भी मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में भारत के महावाणिज्य दूत रहे। वर्ष 2020 से 2023 तक जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन में भारत के राजदूत तथा उप-स्थायी प्रतिनिधि रहे। वर्ष 2016 से 2020 तक नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के अमेरिका प्रभाग में निदेशक और अवर सचिव के रूप में कार्य किया। वर्ष 2013 से 2016 तक बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव के रूप में उन्होंने आर्थिक तथा वाणिज्यिक प्रकोष्ठ का नेतृत्व किया। उनकी पहली विदेशी नियुक्ति दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास में रही, जहाँ उन्होंने वर्ष 2008 से 2012 तक प्रथम तथा द्वितीय सचिव के रूप में सेवा दी। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में “मेक इन इंडिया मिटलस्टैंड” नामक निवेश सुविधा कार्यक्रम की संकल्पना और क्रियान्वयन शामिल है, जिसने दो सौ से अधिक जर्मन लघु तथा मध्यम उद्योगों को भारत में निवेश करने में सहायता की। उन्होंने विदेश मंत्रालय में “नवीन, उभरती और सामरिक प्रौद्योगिकियाँ” प्रभाग की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्रकाशन “भारत-जर्मनी सहयोग : उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण”, जो दोनों देशों के बीच सहयोग का ढाँचा प्रस्तुत करता है, वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया। वे मैसूर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर (स्वर्ण पदक सहित) हैं। उन्होंने वर्ष 2001 से 2004 तक दिल्ली विश्वविद्यालय तथा वर्ष 2000 से 2001 तक मैसूर विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र का अध्यापन किया।

श्री पी. एस. गंगाधर
हमारे अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, निदेशक (वित्त)/पूर्णकालिक निदेशक और सीएफओ तथा निदेशक (वाणिज्य एवं मा.सं.वि.)/पूर्णकालिक निदेशक के अतिरिक्त हमारी कंपनी के मुख्य प्रबंधकीय कार्मिकों का विवरण निम्नानुसार है:

श्री प्रवीण कुमार
श्री प्रवीण कुमार 20 मई, 2022 से हमारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी निदेशक (परियोजना) हैं। वे 23 जुलाई, 1990 से हमारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से सिविल अभियांत्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्राप्त की है। उन्हें भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित विश्लेषण, जल आपूर्ति और सीवरेज नेटवर्क डिजाइन, बाढ़ मॉडलिंग, सिंचाई और जल निकासी प्रणाली, तकनीकी सॉफ्टवेयर विकास, डेटाबेस विकास, और सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग विश्लेषण, एआई और ऑप्टिमाइजेशन आदि की जानकारी के साथ हमारी कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य का बत्तीस (32) वर्षों से अधिक का अनुभव है।
श्री शंभू आजाद 30 सितंबर, 2018 से हमारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी निदेशक (जल संसाधन विकास) के रूप में कार्यरत हैं। वे 18 जून, 1990 से हमारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आईआईटी, कानपुर से सिविल अभियांत्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा, उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से जल संसाधन अभियांत्रिकी में प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर की उपाधि और डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी की उपाधि भी प्राप्त की है। उन्हें हमारी कंपनी में विभिन्न पदों पर बत्तीस (32) वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें मुख्य रूप से जल संसाधन क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं का अनुभव शामिल है।

श्री शंभू आजाद

डॉ. अमन शर्मा
डॉ. अमन शर्मा 20 सितंबर, 2018 से हमारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी निदेशक (पर्यावरण निर्माण प्रबंधन एवं प्रशासन) के रूप में कार्यरत हैं। वे 3 सितंबर, 1990 से हमारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों उपाधियाँ प्राप्त की हैं। उन्हें आईआईटी, दिल्ली से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त है। उन्हें जलविद्युत, सिंचाई, बंदरगाहों, खदान और निर्माण परियोजनाओं, सीवेज उपचार संयंत्रों के डिजाइन, सीवरेज नेटवर्क, अपशिष्ट जल उपचार संयंत्रों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन आदि के लिए पर्यावरण अध्ययन करने संबंधी हमारी कंपनी में विभिन्न पदों पर कार्य करने का बत्तीस (32) वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।
डॉ. आर. पी. दुबे 30 सितंबर, 2020 से हमारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी निदेशक (पत्तन, बंदरगाह और अंतर्देशीय जलमार्ग) हैं। वह 30 जुलाई, 1991 से हमारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से सिविल अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें कैलिफोर्निया साउथ यूनिवर्सिटी से समुद्री विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारतीय रेल परिवहन संस्थान से बंदरगाह विकास एवं प्रबंधन में डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि भी प्राप्त की है। उन्हें केआईआईटी विश्वविद्यालय से सिविल अभियांत्रिकी में डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की गई। वह एएससीई और आईएमएआरईएसटी व्यावसायिक संस्थाओं के फेलो सदस्य हैं। उन्होंने व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर और सिक्किम मणिपाल विश्वविद्यालय से वित्त प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी प्राप्त किया है। उन्हें हमारी कंपनी में बंदरगाह योजना, बंदरगाह अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सड़क, जल आपूर्ति और जल निकासी आदि के क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य करने का बत्तीस (32) वर्षों का अनुभव है, जिसमें पूर्व-निवेश रिपोर्ट, व्यवहार्यता रिपोर्ट, विस्तृत अभियांत्रिकी, निविदा दस्तावेज, डिजाइन, पर्यवेक्षण और सिविल कार्यों का निष्पादन और बहु-विषयक परियोजनाओं का प्रबंधन शामिल है।

डॉ. आर. पी. दुबे

श्री शैलेन्द्र विश्वकर्मा
शैलेंद्र विश्वकर्मा 20 जून, 2023 से हमारी कंपनी के कंपनी सचिव और अनुपालन अधिकारी हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक की उपाधि प्राप्त की है और वे भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के एसोसिएट सदस्य हैं। उन्हें विद्युत क्षेत्र, पूंजी बाजार, ट्रस्टीशिप उद्योग और एनबीएफसी में, विशेष रूप से वैधानिक अनुपालन, समन्वय, कानूनी मामलों और निवेशक शिकायत निवारण के क्षेत्र में 8.5 से अधिक वर्षों से का अनुभव है। हमारी कंपनी से जुड़ने से पूर्व, वे एनटीपीसी लिमिटेड, कैटलिस्ट ट्रस्टीशिप लिमिटेड और क्वालिटी लिमिटेड से भी जुड़े रहे हैं।